तिकुनियां-खीरी। बीते शनिवार को दोस्तो से मिलने की बात कहकर घर से निकले युवक को पुलिस व परिजनों ने लखनऊ से बरामद कर लिया हैं, युवक के मिलने से घर मे खुशी का माहौल हो गया है
ज्ञात हो कि महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के प्रबंधक आशीष अग्रवाल के छोटे पुत्र विस्वास अग्रवाल 23 शनिवार को तीन बजे घर से यह कहकर निकला कि वह दोस्तो से मिलने जा रहा है, लेकिन देर शाम तक जब घर नही लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और खोज शुरू की गई। विस्वास की मां अर्निका ने गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी थी। उपनिरीक्षक आलोक राय के नेतृत्व मे टीम ने खोजने मे सफलता प्राप्त की पुलिस टीम ने सीसीटीवी सहित अन्य तकनीक के द्वारा विश्वास अग्रवाल को लखनऊ से खोज लिया
Post a Comment