Top News

सिंगाही की बहू डॉ. मोनिका पंत बनीं दिल्ली की डिप्टी मेयर

नगर निगम चुनाव दिल्ली सीएम के साथ मोनिका पंत
दिल्ली।  सिंगाही कस्बे की बहू डॉ. मोनिका पंत डिप्टी मेयर निर्वाचित हुई हैं। 29 अप्रैल को हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मेयर पद के लिए प्रवेश वाही और डिप्टी मेयर पद के लिए डॉ. मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया था।
पार्टी कार्यालय पर जीत का जश्न मनाते 
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि कांग्रेस की ओर से हाजी जराफ को प्रत्याशी बनाया गया था। नामांकन प्रक्रिया के दौरान से ही बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही थी।
मतदान के दौरान प्रवेश वाही और डॉ. मोनिका पंत को 156-156 वोट प्राप्त हुए, जबकि हाजी जराफ को मात्र 9 वोट मिले। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने दोनों उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया।
जीत के बाद मेयर प्रवेश वाही के साथ डिप्टी मेयर डा.मोनिका पंत
आनंद विहार वार्ड से पार्षद डॉ. मोनिका पंत, जनपद खीरी के सिंगाही कस्बे के पंत परिवार की बहू हैं। उनके डिप्टी मेयर बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है और इसे स्थानीय लोगों के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post