सिंगाही (लखीमपुर खीरी) नगर पंचायत सिंगाही में आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। स्नातक MLC चुनाव को लेकर नगर की सरकारी दीवारों, बिजली के खंभों और चौराहों पर प्रत्याशियों के पोस्टर चस्पा हैं, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने उन्हें हटवाने की जहमत नहीं उठाई है।
बता दें कि नगर पंचायत सिंगाही में भी MLC के वोट पड़ने हैं, ऐसे में पूरे नगर क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। नियम के अनुसार किसी भी सरकारी संपत्ति पर पोस्टर-बैनर लगाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नगर पंचायत की मुख्य दीवारों पर प्रत्याशियों के पोस्टर लगे हुए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकारी दीवारों पर ही प्रत्याशियों के पोस्टर लगे रहेंगे तो आचार संहिता का पालन कैसे होगा। वहीं नगर पंचायत की इस लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पोस्टर हटवाने की कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। फिलहाल चुनाव नजदीक है और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

Post a Comment