Top News

तालाब में मिला नवजात का शव, इलाके में मचा हड़कंप

 

निघासन-खीरी।

 लालपुर के मजरा बुद्धा पुरवा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने तालाब में एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जाता है कि सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तालाब में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झण्डी चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि तालाब से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post