Top News

*सिंगाही में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 75 मतदाताओं ने किया मतदान*


 सिंगाही ( लखीमपुर खीरी)- शुक्रवार को स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी है। कस्बे की नगर पंचायत के मैरिज हाल में पोलिंग बूथों पर दोनो सीटों के लोग अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 12 तक हुए मतदान में स्नातक एमएलसी के कुल मतों 250 से 75 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया वहीं शिक्षक एमएलसी  में कई लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। चुनाव की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।



Post a Comment

Previous Post Next Post