निघासन (लखीमपुर खीरी)। स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को शाम चार बजे तक मतदान हुआ। निघासन ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान एसडीएम यदुवीर सिंह सभी बूथों का निरीक्षण करते रहे। वहीं, चुनाव व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैद रहीं।
निघासन ब्लॉक में स्नातक एमएलसी के दो बूथों पर कुल 995 मतदाताओं में से 492 ने मतदान किया। रमियाबेहड़ में स्नातक एमएलसी के दो बूथों पर 1,411 मतदाताओं में से 587 ने वोट डाले। यहां शिक्षक एमएलसी के लिए पंजीकृत 92 मतदाताओं में से 72 ने मतदान किया।
बम्हनपुर के पोलिंग सेंटर पर स्नातक एमएलसी के 158 मतदाताओं में से 103 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक एमएलसी के लिए पंजीकृत 37 मतदाताओं में से 25 शिक्षकों ने वोट डाले।
सिंगाही नगर के मैरिज हॉल स्थित पोलिंग सेंटर पर स्नातक एमएलसी के 250 मतदाताओं में से 163 ने मतदान किया। शिक्षक एमएलसी के लिए पंजीकृत 81 मतदाताओं में से 65 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बेलरायां के गांधी इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक एमएलसी के 181 मतदाताओं में से 99 ने वोट डाले। वहीं, शिक्षक एमएलसी के लिए पंजीकृत 109 मतदाताओं में से 81 ने मतदान किया।
पूरे दिन चली मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारी बूथों का जायजा लेते रहे। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
निघासन से तहसील प्रभारी दिलीप यादव से संपादक प्रेम बाजपेयी की रिपोर्ट

Post a Comment