Top News

विधान परिषद चुनाव: DM-SSP ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

लखीमपुर-खीरी।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शुक्रवार को ओयल, बेहजम और मितौली में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल, प्रकाश, शौचालय, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, सभी संबंधित कर्मचारियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को परेशानी न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post