Top News

एमएलसी चुनाव को लेकर एसडीएम ने परखी व्यवस्थाएं

 

निघासन-खीरी।

 शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मद्देनजर एसडीएम यदुवीर सिंह ने सिंगाही नगर पंचायत, निघासन ब्लॉक और रामाधीन इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और निर्वाचन संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post