सिंगाही (लखीमपुर खीरी)।
जनपद में अपराध की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगाही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान उपजिलाधिकारी निघासन के न्यायालय में भेज दिया।
सिंगाही एस ओ राजबहादुर सिंह के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाही इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों की पहचान आरिफ पुत्र मुसव्वर अली (करीब 39 वर्ष), मोहम्मद हुसैन पुत्र आशिक अली (करीब 30 वर्ष) और सर्वेश कुमार पुत्र जगदीश (करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों सिंगाही थाना क्षेत्र के महादेवा टांडा गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया के लिए उपजिलाधिकारी निघासन के समक्ष भेजा है।

Post a Comment