तिकुनियां, खीरी। मेले में किसी भी अनहोनी से बचने के लिए मेला परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को हटाए जाने के लिए मेला कमेटी अध्यक्ष ने डीएम को पत्र भेजकर हटवाने की मांग की है।
कस्बे में बीते 75 वर्षो से मेला लगता आ रहा है। बीते वर्ष भी मेला परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कहा गया था लेकिन वह नही हट पाया। इस बार मेला कमेटी अध्यक्ष व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर दिनेश गुप्ता नीटू ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेला परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को हटवाए जाने की मांग की है जिससे मेले में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। विदित हो कि मेले में जिस तरफ ट्रांसफार्मर लगे है वही पर झूले का स्थान वर्षो से चिन्हित है और मुख्य गेट पर अंदर की तरफ लगे इस ट्रांसफार्मर से कई प्रकार की दिक्कतें मेला में आने वाले दुकानदारों को आ रही है। बिजली विभाग के जेई अमरदीप ने मौका का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।

Post a Comment