निघासन, खीरी। निघासन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सपा नेता चौधरी हिमांशु पटेल सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान सपा नेता चौधरी हिमांशु पटेल ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के जीवन, विचारों और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और पिछड़े, वंचित तथा शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के बताए रास्ते पर चलने तथा सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निसार अहमद, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष सरदार यादव, पूर्व प्रधान लेखराम भाष्कर, श्रवण यादव, ओमकार यादव, मोबीन अहमद, राजेश वर्मा, अब्दुल क़ादिर, हर्षित वर्मा, विनीत वर्मा, असगर अली, फिरोज शाह, मुश्ताक राइन, राहुल वर्मा रमाशंकर वर्मा सरजीत यादव, सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment