तिकोनिया / रणनगर खीरी। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिकुनियां पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वेदराम पुत्र स्वर्गीय शंकर उर्फ सन्टर राना, निवासी ग्राम बनवीरपुर, थाना तिकुनियां, जनपद खीरी के रूप में हुई है। अभियुक्त मुकदमा संख्या 1002/21, धारा 60 आबकारी अधिनियम में वारंटी था। मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, लखीमपुर खीरी के न्यायालय से संबंधित है।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार राणा तथा कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

Post a Comment