सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। बेलरायां-कुसाही बाजार से सब्जी बेचकर लौट रहे कस्बे के वार्ड नंबर निवासी रामआसरे उर्फ रामा नाग (45) की ई-रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे में सिंगहा निवासी राजेश (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक कुत्ता सामने आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे रामआसरे उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामआसरे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने रामआसरे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Post a Comment