तिकुनिया खीरी। श्री जनता रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मेला देवी मंदिर पर 26 अक्टूबर से धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसको लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष दिनेश गया नीटू गुप्ता और उनकी टीम ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी हैं। इस बाबत करीब 12 दिन रामलीला की सवारी व भगवान राम की बारात जिस रोड से जाती है उसे रोड में गड्ढे ही गड्ढे हैं। रोड को बनवाए जाने की मांग कमेटी अध्यक्ष व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गुप्ता ने एक सप्ताह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर की है। इसके बावजूद भी गडढा नहीं भरा गया जिसको लेकर लोगों में रोष है।
श्री जनता रामलीला कमेटी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता नीटू ने बताया कि गुरु नानक देव सिख अकादमी से रेलवे क्रॉसिंग रोड तक करीब 400 मी डामर रोड में गड्ढा ही गड्ढा है जिसपर देवी मंदिर से भगवान राम की सवारी रथ के द्वारा निकाली जाती है इस रोड को गड्ढा मुक्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गड्ढा भरवाए जाने की मांग की गई थी लेकिन विभाग द्वारा अभी गड्ढा मुक्त नहीं कराया गया है जिसको लेकर मेला कमेटी तथा जनता में रोष पनप गया है। कमेटी के संरक्षक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा जिला पंचायत से यह रोड पीडब्ल्यूडी में आ चुकी है इसके बावजूद भी गड्ढा ही गड्ढा है लंबे समय से डामर रोड निर्माण की मांग की जा रही है।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि रोड को गड्ढा मुक्त करने के लिए निघासन ब्लाक के वीडियो जयेश सिंह से कह दिया गया है कमेटी भी बात कर ले।

Post a Comment