Top News

स्कूल में सांप से हड़कंप! पेड़ पर बैठा था धामिन, बच्चों में मची अफरा-तफरी

 

तिकुनियां-खीरी। जूनियर हाईस्कूल में पेड़ में सांप दिखाई देने से बच्चो में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर लिया तब जाके शिक्षक सहित बच्चों ने राहत की सांस ली।

गुरुवार को टायर चौराहे स्थित जूनियर हाईस्कूल में लंच के समय कक्षा 6 के छात्र तौहीद को स्कूल में लगे पाकर के पेड़ में एक सांप दिखाई दिया। जिसकी सूचना बच्चें ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक छविलाल सोनकर को दी। सांप की जानकारी होने की सूचना पर पहले तो उन्होंने खुद ही भगाने का प्रयास किया,लेकिन असफल होने पर उन्होंने रेंजर भूपेंद्र सिंह को फोन कर घटना से अवगत कराया। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने एक टीम को भेजकर पेड़ में बैठे धामिन सांप को सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू करा लिया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद ही बच्चों सहित शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू टीम में वन रक्षक दीपेंद्र सिंह,नवी,मो हुसैन शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post