तिकुनियां-खीरी।
श्रीजनता रामलीला कमेटी मेले को भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए हर संभव प्रयासरत है। क्योंकि इसी मेले से बुराई पर अच्छाई की जीत का पैगाम जाता है। यह बातें मेला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भूमिपूजन के बाद कही।
मेला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मेले से भी हमारी संस्कृति, परंपरा और श्रद्धा जुड़ी हुई है। हमारी कमेटी हमेशा यह प्रयास करती है कि हर वर्ष मेले को और भी दिव्य,सुरक्षित और मनोरंजन के लिए बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों व परिवारों के लिए जहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होगी वही मनोरंजन के लिए झूले,खिलौने और व्यंजन के स्टाल भी लगेंगे और पहली बार रामबारात के दिन कस्बे को लाइट से सजाया जाएगा, मेले को कस्बे से जाने वाली गली भी मेले तक लाइट से जगमगाती रहेगी। बच्चों के लिए पहली बार गोरिल्ला की उपस्थिति रहेगी जिससे बच्चों का मनोरंजन होगा।
अनुज गुप्ता ने कहा कि आमजन का सहयोग हमारी ताकत है। उन्होंने जनता से निवेदन करते हुए कहा कि बच्चों के जेब मे उसका नाम और मोबाइल नंबर की पर्ची अवश्य रखे,मेले में स्वच्छता बनाए रखे और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मंच पर या सुरक्षा बल को तुरंत दे।


Post a Comment