तिकुनिया (लखीमपुर-खीरी)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पोस्टर व बैनर के माध्यम से लोगो को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
भारत व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा एक प्रमुख और एकीकृत अभियान है। जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा, संरक्षा और महिला सशक्तिकरण है। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड, जागरूकता रैलियां,साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं और महिला बीट पुलिस के माध्यम से गांवों व स्कूलों तक पहुंच बनाई जा रही हैं।
कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर से लेकर बाहर तक एक ऐसा सुरक्षित माहौल देना है जहां वे विना किसी डर के आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि यह सरकारी योजना नही बल्कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है। पुलिस टीम ने वूमेन पावर लाइन1090, महिला हेल्पलाइन181,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की भी जानकारी दी गई।


Post a Comment