बेलरायां (लखीमपुर-खीरी)।श्री गांधी इंटर कॉलेज, बेलरायां के 51वें स्थापना पर्व-2026 के तीसरे दिन आयोजित कौशल विकास, स्टार्टअप एवं रोजगार उत्सव युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह लेकर आया। इस उत्सव में बहराइच, पूरनपुर, लखीमपुर समेत आसपास के जिलों के 400 युवाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 244 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर मिला।
रोजगार उत्सव में L&T, श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स, वेलस्पन और PSN ग्रुप सहित करीब 25 नामी कंपनियों ने भाग लिया। चयनित युवाओं को 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक के वेतन पर नौकरी के प्रस्ताव दिए गए। कुछ चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अभय प्रताप नारायण सिंह ने अपने हाथों से ऑफर लेटर वितरित किए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण PSN ग्रुप और राइडर ग्रुप के साथ हुआ एमओयू रहा, जिसके तहत अब युवाओं को सालभर रोजगार के अवसर मिलते रहेंगे। उन्हें अगले रोजगार उत्सव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
आयोजन में E&Y के यूपी प्रमुख धनंजय द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर पांडे, प्रबंधक राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, सदस्य मोहम्मद इमरान, राजन, डॉ. राजेश सिंह, रामसनेही गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. अजय गुप्ता सहित शिक्षक और पत्रकार मौजूद रहे।
अंत में प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।



Post a Comment