Top News

निर्माणाधीन पुलिया से टकराई कार, चार घायल; तीन जिला अस्पताल रेफर

निघासन (लखीमपुर खीरी)। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर खैराहनी और बम्हनपुर के बीच शनिवार देर रात एक कार निर्माणाधीन पुलिया के पास सड़क किनारे पड़े मलबे और पाइप से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, कार में संदीप वर्मा (30), आनंद वर्मा (38), पवन वर्मा (35) और आशीष वर्मा (33) सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।

निघासन थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि कार सवार लोग नशे में थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आनंद, पवन और आशीष की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि संदीप वर्मा को मामूली चोटें आई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post