Top News

धर्मांतरण और किशोरी की मौत के मामले में सीओ ने पीड़ित परिवार से की वार्ता, कार्यवाही का दिया भरोसा

सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के सिन्हौना गांव में धर्मांतरण और किशोरी की मौत के मामले में शनिवार को सीओ निघासन शमशेर बहादुर सिंह सिंगाही पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से वार्ता कर मामले में हर संभव कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।


गौरतलब है कि सिन्हौना निवासी किरन देवी ने शुक्रवार को थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही श्यामू पर रुपये का लालच देकर ईसाई मिशनरी से जुड़ने और उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया था। तहरीर मिलने के बाद एसओ राजबहादुर सिंह ने तत्काल आरोपी के घर पहुंचकर पूछताछ की थी। जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात भी सामने आई थी।


मामले में धर्मांतरण का आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में शनिवार को सीओ निघासन शमशेर बहादुर सिंह सिंगाही थाने पहुंचे और पीड़ित किरन देवी तथा उनके पति से करीब एक घंटे तक वार्ता की।


इस दौरान सीओ ने पीड़ित परिवार की बात सुनते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर हर संभव कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Post a Comment

أحدث أقدم