तिकुनियां खीरी। महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा,हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई।
शनिवार को कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में लोग भजनों पर झूमते नजर आए।। यह शोभायात्रा मालगोदाम रोड, स्टेशन चौराहा,टायर चौराहा होते हुए वापस शिवम सिंह के घर पहुंची जहां आरती के साथ समापन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह ने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी महर्षि वाल्मीकि के आश्रम ने संस्कारो और ज्ञान की ज्योति जलाई,वह भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
इस दौरान शिवम सिंह,राजेश,श्यामू,दीपू,जीत,रामसरन,करण अशोक और भगवान दास सहित तमाम महिला पुरूष और बच्चें शामिल रहे।

إرسال تعليق