सिंगाही-खीरी। कस्बे में कुंडा डालने को लेकर हुए विवाद में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की खबर फैलते ही नगर पंचायत के सैकड़ों महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी थाना परिसर पहुंच गए। कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को नगर पंचायत सिंगाही-भेड़ौरा के सफाई कर्मचारी रामपाल अपने साथियों के साथ कस्बे से कुंडा एकत्र कर कोइली बाग स्थित भेड़ौरा में उसे खाली करने पहुंचे थे। बताया जाता है कि रामपाल कुंडा उतार रहे थे, तभी बाग की रखवाली कर रहे सिंगाही के वार्ड नंबर एक निवासी सलीम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाग में कुंडा डालने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के सैकड़ों सफाई कर्मचारी महिला और पुरुष लामबंद होकर थाना परिसर पहुंच गए। कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
सिंगाही थाना अध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने बताया की सिंगाही छावनी के राजा का तालाब में सफा़ईकर्मचारी जबरदस्ती कुंडा डाल रहे थे तलाब को ठेके पर लेकर सलीम मछली पालन का काम करता है। सलीम ने कुंडा डालने से मना किया इसी पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई ।दोनों चोटिल लोगों का मेडिकल कराया गया है पुलिस क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह मामले की जांच कर रहे आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

إرسال تعليق