Top News

निघासन रेंज में तेंदुए का आतंक बरकरार, 6 वर्षीय मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर


निघासन-खीरी। उत्तर निघासन रेंज के अंतर्गत मंझरा बीट के मंझरा पूरब गांव में आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी बिट्टू सिंह की 6 वर्षीय बेटी मनप्रीत कौर पर शाम लगभग 6:30 बजे तेंदुए ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास ही थी तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और किसी तरह बच्ची को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।


घटना के तुरंत बाद बच्ची को सीएचसी रमियाबेहड़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से शाम के समय बच्चों को अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

Post a Comment

أحدث أقدم