तिकुनियां-खीरी।
श्रीजनता रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।इस आयोजन में देश के जाने माने और प्रतिष्ठित ओज, वीररस एवं हास्य के कवि अपनी कविताओं से समा बांधेंगे।
श्रीजनता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य डॉक्टर दिनेश गुप्ता उर्फ नीटू ने बताया कि दिनांक चार नवंबर दिन बुधवार को कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें दिव्या शुक्ला, प्रख्यात मिश्रा, शिवकुमार व्यास,रामकिशोर तिवारी,धर्मराज उपाध्याय सहित अन्य कवि कविता पाठ करेगें।


إرسال تعليق