Top News

वर्दी में करवा चौथ: एक हाथ में देश सेवा, दूसरे में पति की सलामती

 

सिंगाही खीरी। करवा चौथ पर सिंगाही थाने में कर्तव्य और आस्था की अनोखी तस्वीर दिखी। थाने में तैनात चार महिला कांस्टेबल आरती शर्मा, मनीष गौतम, तानिया यादव और कविता रानी ने ड्यूटी पर रहते हुए पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा और एक-दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी।

गुरुवार को थाने में सुबह से ही ये महिला पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाती दिखीं। एक ओर वह फरियादियों की समस्याएं सुन रही थीं, कानून व्यवस्था संभाल रही थीं, तो दूसरी ओर मन में पति की लंबी उम्र की कामना लिए व्रत की आस्था भी बनाए हुए थीं। चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि व्रत का तेज और ड्यूटी का जज्बा साफ नजर आ रहा था।

दिनभर फरियादियों की सुनवाई और कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ चारों के चेहरे पर व्रत की चमक बनी रही।

आरती शर्मा ने बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए व्रत हमारा फर्ज है और वर्दी देश के लिए। दोनों निभा रहे हैं।

मनीष गौतम ने कहा कि हम चारों ने साथ में व्रत रखा है और एक-दूसरे को बधाई दी है। ड्यूटी के साथ यह पल हमारे लिए यादगार है। शाम को साथ में चांद देखकर व्रत खोलेंगे।

गोला कोतवाली में तैनात नेहा श्रीवास्तव बोलीं वर्दी में व्रत रखना गर्व की बात है। परिवार दूर है पर हौसला साथ है।

कविता रानी ने कहा कि पति ने कहा - पहले ड्यूटी, फिर व्रत। यही प्यार है, यही विश्वास है।

थाने में मौजूद स्टाफ ने चारों महिला कांस्टेबलों के इस जज्बे को सलाम किया।

Post a Comment

أحدث أقدم