तिकुनियां-खीरी।
कस्बे में चल रही रामलीला में मंगलवार को शबरी मिलन व राम सुग्रीव मित्रता का मंचन अयोध्या से आई आदर्श रामलीला पार्टी के कलाकारों द्वारा किया गया।
मंचन के अनुसार सीता की खोज में वन वन भटकते हुए श्रीराम और लक्ष्मण शबरी की कुटिया में पहुंचे,शबरी वर्षो से भगवान श्रीराम के आने का इंतजार कर रही थी। शबरी ने प्रेमवश पहले बेरो को खुद चखकर परखा, जिससे भगवान को खट्टा बेर न मिल जाए। भगवान श्रीराम ने उस प्रेम को स्वीकार किया और बेर बड़े चाव से खाए। शबरी की कुटिया से निकलकर श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ किष्किंधा पर्वत पहुंचे,जहा उनकी मित्रता सुग्रीव से हुई जो अपने भाई बाली के अत्याचार के चलते छुपकर रह रहा था। अग्नि को साक्षी मानकर दोनो ने एक दूसरे के संकटों को दूर करने का वचन दिया। भगवान श्रीराम ने बाली के अत्याचार से सुग्रीव को मुक्त कराया और सुग्रीव ने माता सीता की खोज में भगवान श्रीराम की मदद की।

إرسال تعليق