निघासन-खीरी । मझगई रेंज के कौड़ियां गांव में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। रात करीब 11 बजे मगरमच्छ को मटरू लाल के घर के पास नल के गड्ढे की नाली में घुसते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मगरमच्छ की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मझगई वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वनकर्मी रामनिवास और दलबीर सिंह ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को लेकर सुहेली नदी पहुंची और उसे नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने की खबर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि कौड़ियां गांव में मगरमच्छ होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। टीम ने सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुहेली नदी में छोड़ दिया है।

إرسال تعليق