तिकुनिया खीरी। कस्बे में चल रही रामलीला मेले मे राम बारात कस्बे में निकाली गई इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों समेत तमाम जनसमूह व दर्शक मौजूद रहे।
जनकपुर में राजा जनक के स्वयंवर में अयोध्या के महाराज दशरथ के पुत्र भगवान राम द्वारा धनुष तोड़कर महाराज जनक के प्रण को पूरा किया गया महाराज जनक का प्रण था कि जो धनुष को तोड़ेगा उसी के साथ में जानकी माता का विवाह किया जाएगा। धनुष भंग होने के बाद अयोध्या के राजा दशरथ राम बारात लेकर जनकपुर पहुंचते है मेला कमेटी द्वारा तिकुनिया कस्बे में भारी साज सजावट आतिशबाजी के साथ भव्य राम बारात निकाली गई इसके बाद रात्रि में भगवान राम और माता जानकी का विवाह हुआ है। बारात में शामिल ऊँट मुख्यतः लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश गुप्ता नीटू,शिवकुमार गर्ग,महामंत्री अजय गर्ग टीटू,कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिशिर गुप्ता,उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कृष्णा सिंह,अशोक निषाद,अनिल कुंबले,अमित गुप्ता, अनिल सिंह, उमेश, जगदीश सहित कस्बे के तमाम लोग मौजूद रहे।


إرسال تعليق