सिंगाही, लखीमपुर खीरी। कस्बे के वार्ड नंबर छह स्थित शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज रासलीला एवं रुक्मिणी विवाह प्रसंग का बड़े ही भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास ने जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी जी के विवाह का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल जय श्री राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
कथा के दौरान रासलीला की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और रुक्मिणी विवाह के अवसर पर खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर मुख्य आयोजक सभासद रामनरेश गुप्ता ने सपा नेता चौधरी हिमांशु पटेल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल रहे।



Post a Comment