मैलानी लखीमपुर खीरी पुलिस की ऐसी तस्वीर सामने आई है जो दिल को छू लेगी... मामला मैलानी थाने का है, जहाँ 'मिशन शक्ति अभियान 6.0' के तहत पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, शुक्रवार को थाना मैलानी के मिशन शक्ति केंद्र पर 73 साल की एक बुजुर्ग महिला थकी-हारी और भूखी-प्यासी हालत में पहुंची। बुजुर्ग महिला जनपद पीलीभीत के शेरामऊ की रहने वाली हैं और उनके पति लकवा से पीड़ित हैं।
बुजुर्ग की हालत देखकर मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिस टीम का दिल पसीज गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत बुजुर्ग महिला को आदर के साथ बैठाया और अपने हाथों से भोजन कराया।
इतना ही नहीं, प्रभारी निरीक्षक ने अपनी तरफ से बुजुर्ग महिला को आर्थिक सहायता भी दी और सुरक्षित घर पहुंचने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें सकुशल घर के लिए विदा किया।
पुलिस के इस मानवीय व्यवहार से बुजुर्ग महिला की आँखें भर आईं... उन्होंने हाथ जोड़कर मैलानी पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार जताया।
वाकई... जहाँ एक ओर पुलिस को सख्ती के लिए जाना जाता है, वहीं मैलानी पुलिस का यह मानवीय चेहरा यह साबित करता है कि खाकी में भी एक दिल धड़कता है, जो हर जरूरतमंद के लिए धड़कता है।

Post a Comment