तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिकुनियां पुलिस ने एक महिला को 6.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार 15 अक्टूबर को तिकुनियां पुलिस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान परमजीत कौर उर्फ पम्मी (40) पत्नी प्रदीप सिंह, निवासी दाराबोझी, थाना तिकुनियां को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 6.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 0158/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रिंकज सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार, दिग्विजय सिंह तथा महिला कांस्टेबल बबीता और महफिजा शेख शामिल रहीं।

Post a Comment