Top News

एसडीएसजी विद्यालय में नारी सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने दी अहम जानकारियां

 

सिंगाही-खीरी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिंगहां खुर्द स्थित एसडीएसजी विद्यालय में नारी शक्ति मिशन 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केसी तिवारी और महिला आरक्षी मनीषा गौतम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं, महिला आरक्षी राजनंदनी भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम में महिला आरक्षी मनीषा गौतम ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए बताया कि किसी के अनुचित व्यवहार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि कोई उनके साथ छेड़छाड़ करता है या गलत तरीके से छूने का प्रयास करता है, तो बिना डरे इसकी जानकारी अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को दें। उन्होंने बच्चों को अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में चुप्पी साधने के बजाय आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। एस आई कृष्णचंद्र तिवारी ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बालिकाओं के अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। 


जागरूकता और सतर्कता से कई अप्रिय घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने, अनजान लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस की सहायता लेने की जानकारी दी गई। मिशन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

इस मौके पर कांस्टेबल विकास यादव, महिला आरक्षी मनीषा गौतम, महिला आरक्षी राजनंदनी, विद्यालय प्रबंधक राज कुमार, प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, सुनील कुमार, सुग्रीव कुमार, नन्दलाल और नैंसी मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم