Top News

ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद जौराहा नदी में कूदा युवक,तलाशी के दिए एनडीआरएफ को बुलाया गया

सिंगाही (लखीमपुर-खीरी)। पत्नी से चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को ससुराल गए एक युवक ने लौटते समय मोतीपुर पुल से जौराहा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया।

जानकारी के अनुसार, सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी रंजीत कश्यप (28) पुत्र रामस्वरूप का विवाह मोतीपुर के मजरा भौका निवासी सुमन के साथ हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सुमन ने रंजीत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

बताया गया कि मंगलवार को रंजीत इसी मामले को लेकर बातचीत करने अपनी ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसने जौराहा नदी पर बने मोतीपुर पुल से नदी में छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया

Post a Comment

أحدث أقدم