तिकुनियां-खीरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हुई ड्राइंग प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर रहे बच्चो को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल तीस बच्चो ने भाग लिया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय तिकुनियां में सेवा संकल्प अभियान के तहत सितंबर माह में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमे 30 छात्राओं ने भाग लिया था। कक्षा8 की छात्रा चांदनी ने महिला हेल्पलाइन नंबर से जुड़ी ड्राइंग बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा6की छात्रा राजनंदनी ने मां सरस्वती का चित्र को बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कक7 की छात्रा हिब्जा ने पैर से चलाने वाली सिलाई मशीन को बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को ग्रामप्रधान शफीक अहमद ने विद्यालय में तीनों बच्चों को पुरुस्कार देकर उत्साह बढ़ाया और कहा कि ऐसे आयोजन से गांवों में छुपी प्रतिभा निखरकर आती है और आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक छविलाल सोनकर,ललित राठौर,जगतार सिंह समेत बच्चे भी मौजूद रहे।

إرسال تعليق