निघासन-खीरी। कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने मंगलवार को सिंगाही थानाक्षेत्र के भेड़ौरा और खैरीगढ़ में छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि 300 किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरण व भट्टियां नष्ट कर दीं। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों गांवो में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और भट्टियां नष्ट की गईं। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment