Top News

निघासन में खेत से निकला 15 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


 निघासन-खीरी । दुबहा गांव निवासी रेशम सिंह के खेत में 15 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में अजगर दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा अखिलेश रावत, वनकर्मी अक्षय मौर्य, राजन और गुरुदेव मिश्रा मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को सिंगाही जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू होने और जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post