निघासन-खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निघासन-लुधौरी स्थित उपमंडी समिति परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक शशांक वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारों दीप जलाकर और केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।विधायक शशांक वर्मा ने प्रधानमंत्री के जीवन और राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता रामकुमार मौर्य ने भी उनके जीवन से जुड़ी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में रवि सोनी, अशोक चौधरी, कमलेश वर्मा, धुरु वर्मा, उमेश कुमार, दीपू शुक्ला, शीलवंत गुप्ता और राजू सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment