Top News

आक्रोशित हाथियों ने दो लोगों को पटका हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती।

बेलरायां खीरी -- जंगली हाथियों से फसलों को नुक्सान से बचाने के लिए खेत पर गए दो लोगों को हाथियों ने पटक दिया जिससे दाेनों को काफी चोटें आ गई दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया खबर लिखे जाने तक एक की हालत गंभीर बनी हुई थी।

बीती रात सिंगाही थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों को मालूम हुआ कि दुधवा टाइगर रिजर्व बेलरायां वन क्षेत्र के आमबाग से हाथियों का झुंड निकलकर धान व गन्ने की फसल को नुक़सान पहुंचा रहे हैं जिस पर किसान रामकुमार और लाडी अन्य ग्रामीणों संग खेत पर पहुंचे तो देखा कि रामकुमार और लाडी के खेत में हांथी धान का नुकसान पहुँचा रहे हैं जिस पर लोगों ने हल्ला मचाया हल्ला सुनते ही हांथी आक्रोशित होते हुए हल्ला मचा रहे लोगों को दौड़ा लिया इसी दौरान हाथियों द्वारा रामकुमार तथा लाडी को हाथियों ने पटक दिया लोगों के शोर मचाने तथा गोला पटाखा दगाने पर हांथी घायलों को छोड़कर दूसरे खेत में चले गए घटना की सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम संग क्षेत्रीय वनाधिकारी दुधवा टाइगर रिजर्व तथा क्षेत्रीय वनाधिकारी दुधवा टाइगर बफरजोन व ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को निघासन अस्पताल पहुंचाया जिसमें एक की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया खबर लिखे जाने तक एक की हालत गंभीर बनी हुई है इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी दुधवा टाइगर रिजर्व भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया विभागीय द्वारा सहायता राशि दिलवाई जाएगी वन विभाग की टीम को मानिटरिंग के लिए लगाया गया है ग्रामीणों को भी वन्यजीवों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।वहीं दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्रीय वनाधिकारी राकेश तिवारी के मुताबिक घायलों को दवाई इलाज का पूरा खर्च विभागीय द्वारा दिया जाएगा साथ ही विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत करा दिया गया है वन्यजीवों से फसलों का नुक्सान न हो इसके लिए भी ठोस निर्णय लिया जाएगा।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post