निघासन-खीरी। माध्यमिक शिक्षक संघ विकासखंड निघासन के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रूप सिंह यादव ने बीआरसी केंद्र पर प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक अपना वोट उसी प्रत्याशी को दें, जो शिक्षक हित को प्राथमिकता दे, पद की गरिमा को समझे और शिक्षकों के भरोसे पर खरा उतरे।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षक खुद को रामभरोसे महसूस कर रहे हैं। संगठन होने के बावजूद शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझते रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का पद केवल जिम्मेदारी और सम्मान का विषय नहीं, बल्कि शिक्षकों के हितों के लिए काम करने का दायित्व भी है।
रूप सिंह यादव ने कहा कि यदि उनसे अधिक शिक्षक हित में कार्य करने के लिए कोई प्रत्याशी आगे आता है तो वह अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे और ऐसे प्रत्याशी का समर्थन करेंगे।
इस दौरान महामंत्री पद के प्रत्याशी कुशलपाल सिंह ने भी शिक्षकों से टीम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


Post a Comment