निघासन-खीरी पढुआ थानाक्षेत्र के गांव दुलही में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पहले प्रेमिका के भाई को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया जहां से उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक इदरीश दो दिन पहले गांव की ही एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस बाबत परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हये गुरवार रात युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह मृतक इसरीस अवैध असलहा लेकर आया और पहले युवती के भाई अखिलेश को गोली मार दी उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। जिससे इदरीस की मौके पर ही मौत हो गयी।

Post a Comment