Top News

तिकुनिया: उद्योग व्यापार मंडल ने उठाया जर्जर रोड का मुद्दा, सांसद उत्कर्ष वर्मा को दिया ज्ञापन


 तिकुनियां-खीरी। खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा को व्यापारियों ने ज्ञापन देकर रोड निर्माण कराए जाने की मांग की है।

तिकुनियां उद्योग व्यापार मंडल ने खीरी सांसद को दिए ज्ञापन में कहा है कि गुरुनानक देव सिख एकेडमी से अनुज गुप्ता के घर तक रास्ता जर्जर व गड्ढा युक्त है जिस कारण इस रोड पर किसी का भी निकलना दूभर है। स्कूल जाने आने वाले बच्चें और वरिष्ठ राहगीर अक्सर इन गड्ढो में गिरकर चोटिल हो जाते है। इसलिए इस सड़क को बनाना जरूरी हैं। ज्ञापन देने वालो में महामंत्री शिशिर गुप्ता,अनिल गुप्ता,सचिन जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم