Top News

डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना देने वाले कॉलर समेत पांच गिरफ्तार

 


भीरा-खीरी।

पुलिस ने डायल 112 पर एक लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देने के मामले में कॉलर समेत पांच लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष भीरा ने बताया कि बीते बुधवार को डायल 112 पर गोविंद वर्मा ने एक लाख रुपये की लूट होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने जांच की तो मामला लूट का न होकर आपसी विवाद का सामने आया। इसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले गोविंद वर्मा निवासी पड़रिया तथा उससे विवाद करने वाले चार अन्य सुशील पुत्र मनोहर, अखिलेश पुत्र रामकिशुन, संदीप पुत्र मनोहर लाल और नीरज पुत्र संतराम निवासी गण भानपुर थाना भीरा को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم