निघासन, खीरी। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है,हालांकि अभी मतदान तिथि की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कोई भी प्रत्याशी कोई कोर कसर छोड़ना नही चाह रहा है।
निघासन में शिक्षकों के चल रहे एफ़एलएन प्रशिक्षण के अंतिम दिन महामंत्री पद के प्रत्याशी सूरज कुमार ने निघासन प्राथमिक शिक्षक संघ के आगामी चुनाव में अपने पैनल के पक्ष में समर्थन के लिए अपील करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के लिए मधुरेश शुक्ला हमारे पैनल में है। आप सब शिक्षकों का साथ और विश्वास आने वाले समय में निघासन को सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगा, आपको पूर्ण आश्वस्त करता हूं कि शिक्षक हित में प्रत्येक कार्य हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी। किसी भी प्रकार के शिक्षक गरिमा के प्रतिकूल कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। महामंत्री पद के प्रत्याशी सूरज कुमार ने अपने पैनल के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आप सब शिक्षकों के हित में कार्य करने की शपथ लेता हूं कि मेरे पैनल के जीतने के बाद किसी भी कार्य के लिए आपको बीआरसी के चक्कर नहीं लगाने होंगे और न्याय पंचायत स्तर पर ही अधिकतम समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। जिस पल आपको लगे कि मेरी कार्यशैली शिक्षक हित के प्रतिकूल है, आप उस समय मेरा त्यागपत्र मांग लीजिएगा , मैं सहर्ष उसी समय अपना त्याग पत्र दे दूंगा। उन्होंने कहा कि सशक्त पैनल के जीते बिना शिक्षक हित संभव नहीं है।


Post a Comment