Top News

सिंगाही में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

 


सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। कस्बा सिंगाही के मोहल्ला भट्टी स्थित शिव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन निघासन सिविल कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता व पंचायत सभासद रामनरेश गुप्ता द्वारा कराया जा रहा है।


सोमवार को कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पंडित राजेश शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजन के बाद सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध होकर शिव मंदिर से निकलीं। शोभायात्रा मेन बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां से श्रद्धालु वाहनों द्वारा सिंगाही-निघासन रोड स्थित मोटे बाबा स्थान पहुंचे।


मोटे बाबा स्थान पर कथा व्यास अजयानंद महाराज और पं. राजेश शास्त्री ने शिष्य मंडली के साथ मंत्रोच्चार कर कलशों में जल भरवाया। इसके बाद यात्रा वापस शिव मंदिर पहुंची, जहां सभी कलशों को श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया।


आयोजकों ने बताया कि 28 सितंबर से एक सप्ताह तक शिव मंदिर पर कथा व्यास अजयानंद महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post