लखीमपुर खीरी। खीरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद माननीय श्री उत्कर्ष वर्मा माधुर जी ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। c021
8 सितंबर 2026 को सांसद ने विधानसभा क्षेत्र 142 सदर लखीमपुर के विकास खंड नकहा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेहरिया कलां ग्राम पंचायत के ग्राम लोधनपुरवा और ग्राम उत्तमपुरवा में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
सांसद श्री माधुर ने दोनों गांवों में सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से जनता के साथ खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नकहा क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाई जाए और सभी प्रभावित परिवारों तक भोजन, स्वच्छ पेयजल व दवाइयां समय पर पहुंचाई जाएं।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



إرسال تعليق