तिकुनियां-खीरी। जसनगर और कश्यपनगर इलाके में बंधे को कटान से बचाने के लिए लगे सिंचाई विभाग ने कार्य बंद कियाकर दिया है जिससे इलाके के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।
जसनगर से लेकर कैलाशपुरी तक करीब 13 किमी बना यह बंधा दर्जन भर से अधिक गांव को बाढ़ से बचाता है इसी बंधे पर मैलानी नानपारा रेल प्रखंड भी है। अगर बंधे को खतरा हुआ तो रेलवे ट्रैक को भी खतरा उतपन्न होगा। जसनगर और कश्यपनगर इलाके में पड़ने वाले बंधे के समानांतर मोहाना नदी बहने लगी है और कटान भी कर रही है बंधे को बचाने के लिए सिंचाई महकमा बीस दिन से लगा है और गैवियान डालकर बंधे को सेफ करने की कोशिश कर रहा है।
गांव निवासी सियाराम,शिवभगवान, राजकुमार,गोवर्धन ने बताया कि विभाग के लोग समय पर कार्य नही करते और जब नदी लबालब भरी होती है तब इन्हें याद आती है जिससे कि जो भी काम हो वह नदी की भेंट चढ़ जाए और कोई भी जांच से गुजरना न पड़े। किसान सतविंदर सिंह ने बताया कि विभाग के लोग यहां पर कार्य देख रहे है उनका बातचीत का रवैया भी पीड़ितों के साथ ठीक नही है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को दोपहर से बचाब कार्य बंद कर दिया गया है अब कोई भी विभाग का व्यक्ति कारण बताने को तैयार नही है जबकि इलाके के ग्रामीण और किसान काम बंद होने से परेशान है। चर्चा यह भी है कि काम कर रहे मजदूर और विभाग के लोगो के मध्य कुछ विवाद हुआ है जिस कारण मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया है। जेई नितिन यादव ने बताया कि कटान रुकने के चलते कार्य बंद किया गया है अगर जरूरत हुई तो कार्य पुनः शुरू किया जायेगा।

إرسال تعليق