Top News

बाढ़ प्रभावित ग्रंट नम्बर 12 और रण्डौहा पहुंचे विधायक व एसडीएम, राहत व्यवस्था के दिए निर्देश


निघासन-खीरी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याओं और राहत व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक शंशाक वर्मा और एसडीएम यदुवीर सिंह ने ग्रंट नम्बर 12 गांव का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति, कटान और ग्रामीणों की परेशानियों की जानकारी ली। विधायक और एसडीएम ने ट्रैक्टर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।

ग्रामीणों ने बाढ़ और कटान के चलते उत्पन्न परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। विधायक शंशाक वर्मा ने कहा कि आपदा की इस स्थिति में प्रशासन लगातार प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में बाढ़ और कटान से हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों को पुनर्स्थापित करने की दिशा में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, सुरक्षा और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहना चाहिए। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की जरूरतों पर प्राथमिकता से ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

أحدث أقدم