Top News

सिंगाही देहात में कोटेदार फागू राम के यहां गल्ला घोटाला, शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारा छापा

सिंगाही (लखीमपुर खीरी)सिंगाही देहात में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार फागू राम पर काफी मात्रा में गल्ला बेचने और पात्र लाभार्थियों को पूरा राशन न देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सेवक यादव अपनी टीम के साथ फागू राम कोटेदार की दुकान पर जांच करने पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने दुकान पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और गोदाम में रखे गल्ले का मिलान किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा यूनिट से कम गल्ला दिया जाता है और बाकी बचा गल्ला बाजार में ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है।

जांच के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कई लाभार्थियों ने अधिकारियों के सामने अपना दुखड़ा सुनाया।

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सेवक यादव ने बताया कि एसडीएम साहब के पास शिकायत आई थी, उसी के आधार पर जांच की जा रही है। स्टॉक का मिलान किया जा रहा है, जो भी अनियमितता मिलेगी उसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post