निघासन-खीरी। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ आबकारी विभाग ने मंगलवार को निघासन और मझगई थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव मुर्गहा और झंडी में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान टीम ने दोनों स्थानों से क्रमशः 25 और 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा करीब 200 किलोग्राम लहन भी बरामद किया गया। आबकारी टीम ने मौके पर शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों और लहन को नष्ट कर दिया।
अभियान के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
إرسال تعليق