Top News

गुड़ मंडी मैदान में कबड्डी का रोमांच: महिला फाइनल में निघासन की जीत, दो टीमें सेमीफाइनल में

 

सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। वामन द्वादशी महोत्सव के तहत कस्बे के गुड़ मंडी मैदान में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के चौथे दिन मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। साथ ही महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें यूथ निघासन की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 3100 रुपये और उपविजेता टीम को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तंबौर की टीम ने मटहिया को 17-10 से हराकर सात अंकों से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में संदीप मोबाइल क्लब उत्तराखंड ने बालाजी निघासन को 30-12 से हराकर 18 अंकों से जीत हासिल की। उत्तराखंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तीसरे मुकाबला सेमीफाइनल का खेला गया। पहले सेमीफाइनल में तंबौर और खैरीगढ ए टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें अंतिम समय में तंबौर कीटीम ने चारअंकों से जीत दर्ज कर फाइल में प्रवेश किया।

मुकाबलों के दौरान मुख्य अतिथि विधायक शशांक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद लोधी, चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार और पूर्व सभासद राहुल गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और मुकाबलों का शुभारंभ किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान पर पहुंचे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सभासद राहुल गुप्ता का जन्म दिन कबड्डी टूर्नामेंट के ग्राउंड में के काटकर उनका जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष अमन साहनी, महामंत्री महेश कश्यप, कोषाध्यक्ष प्रमोद दिवाकर, सचिव रवि शुक्ला समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।



Post a Comment

أحدث أقدم